Split360: रोज़ का खर्चा और दोस्तों का हिसाब, एक ही ऐप में, बिल्कुल फ्री
ट्रिप, फ्लैट या ऑफिस लंच का हिसाब अब आसान। Split360 में अपना खर्चा लिखें, दोस्तों के साथ बिल बाँटें और UPI से सेटल करें। न कोई ऐड, न कोई डेली लिमिट।
दोस्तों के साथ हर ट्रिप का अंत एक जैसा होता है। होटल किसी ने दिया, पेट्रोल किसी और ने, डिनर हर रात अलग-अलग लोगों ने। एक हफ्ते बाद किसी को याद नहीं रहता कि किसे कितना देना है। फिर WhatsApp पर लंबी चैट, कैलकुलेटर और "बाद में दे दूँगा"।
इसी झंझट को खत्म करने के लिए हमने Split360 बनाया है। यह एक फ्री ऐप है जो दो काम करता है: आपका रोज़ का खर्चा लिखता है, और आपके ग्रुप का पूरा हिसाब रखता है।


न कोई ऐड, न कोई लिमिट
हिसाब रखने वाली कई ऐप्स के फ्री प्लान में हर एंट्री से पहले ऐड आता है, इंतज़ार करना पड़ता है, और दिन में कुछ ही खर्चे जोड़ने की लिमिट होती है। ट्रिप पर नाश्ता, पेट्रोल और होटल जोड़ते ही दिन की लिमिट खत्म हो जाती है, और आगे के लिए पैसे माँगे जाते हैं।
Split360 में ऐसा कुछ नहीं है:
- कोई ऐड नहीं, न एंट्री से पहले, न बीच में
- कोई डेली लिमिट नहीं, दिन में 5 खर्चे जोड़ें या 50
- कोई "Pro" प्लान नहीं, सारे फीचर सबके लिए फ्री
अपना रोज़ का खर्चा लिखें
खर्चा जोड़ने में कुछ सेकंड लगते हैं: रकम, किस चीज़ पर खर्च हुआ, और पेमेंट कैसे किया, UPI, कैश या कार्ड। खाना, ट्रैवल, बिल, शॉपिंग जैसी कैटेगरी पहले से हैं, और आप अपनी कैटेगरी भी बना सकते हैं।
महीने के हिसाब में आपको अपना असली खर्च दिखता है: आपके अपने खर्चे और ग्रुप के बिलों में आपका हिस्सा। ₹6,000 का होटल चार लोगों में बँटा, तो आपकी जेब से ₹1,500 गए। यही नंबर Split360 जोड़ता है।
बोलकर भी खर्चा जोड़ सकते हैं। बस बोलिए "Expense 200 for lunch, paid by UPI" और एंट्री हो गई।
दोस्तों के साथ बिल बाँटें
ट्रिप, फ्लैट, ऑफिस या कपल के लिए ग्रुप बनाइए, या किसी एक दोस्त के साथ सीधा हिसाब रखिए। हर बिल को वैसे ही बाँटिए जैसे असल में बँटा था:
- सबमें बराबर
- हर किसी की तय रकम
- प्रतिशत के हिसाब से
- शेयर के हिसाब से, जैसे किसी ने दो प्लेट खाईं और किसी ने एक
एक बिल कई लोगों ने मिलकर भरा हो, तो वो भी लिख सकते हैं। दोस्त के ऐप इंस्टॉल करने से पहले ही उसका नाम जोड़ दीजिए। जब वो इनवाइट लिंक से जुड़ेगा, तो अपना नाम चुनकर पहले से जोड़ा गया सारा हिसाब देख लेगा।
ट्रिप से पहले पूल में पैसे जमा करें
ज़्यादातर ट्रिप में ऐसा होता है: निकलने से पहले सब एक इंसान को पैसे दे देते हैं, और वही रास्ते में सब खर्च करता है। Split360 में इसके लिए पूल है।
हर कोई जितना देता है वो पूल में दर्ज होता है, ट्रिप के बीच में और पैसे भी डाल सकते हैं। ऐप दिखाता है कि कितना जमा हुआ, कितना खर्च हुआ और कितना बचा। आखिर में हर बिल का अलग हिसाब नहीं करना पड़ता, सिर्फ बचा हुआ फर्क सेटल होता है।


कम से कम पेमेंट में हिसाब बराबर
ग्रुप में बिल ज़्यादा हों तो पैसे इधर-उधर भेजना उलझ जाता है। Split360 हिसाब लगाकर बताता है कि सबसे कम पेमेंट में पूरा ग्रुप कैसे सेटल होगा।
पेमेंट आप अपनी UPI ऐप से सीधे कर सकते हैं, या कैश में दिया हो तो दर्ज कर सकते हैं। कोई दोस्त भूल रहा हो, तो एक टैप में WhatsApp पर याद दिला दीजिए।
आपका डेटा, आपका
- आपके पर्सनल खर्चे सिर्फ आपको दिखते हैं, ग्रुप वालों को सिर्फ ग्रुप के बिल दिखते हैं
- Split360 आपके पैसे कभी नहीं रखता, न भेजता है। पेमेंट आपकी अपनी UPI ऐप से, सीधे बैंक से बैंक होता है
- अकाउंट कभी भी Settings से डिलीट कर सकते हैं
अभी शुरू करें
Split360 के बारे में और जानें split360.indiesoft.in पर, या सीधा ऐप खोलें split360app.indiesoft.in पर। Google अकाउंट से साइन इन करें, पहला खर्चा जोड़ें या अगली ट्रिप के लिए ग्रुप बनाएँ। ऐप फोन पर इंस्टॉल भी हो जाता है, और Android ऐप जल्द Google Play पर आ रहा है।
अपने बिज़नेस के लिए ऐसा ही ऐप चाहिए, आपके ब्रांड और आपके काम के तरीके के हिसाब से? हमसे बात करें। Split360 को हमारे बाकी काम के साथ प्रोडक्ट पेज पर भी देख सकते हैं।
